Dehradun News

हुड़दंगियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन मर्यादा’ आज से शुरु

Ashok kumar dgp

देहरादून : उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों और तीर्थ स्थलों पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं है। जी हां बता देंकि ऐसे हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस का “ऑपरेशन मर्यादा” नामक विशेष अभियान आज से शुरु हो गया है जिसमे  शराब पीकर देवभूमि को कलंकित करने वाले, तीर्थस्थल की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों औऱ लोगों की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही पर्यटक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध पुलिस एक्ट की धारा 51/52 के अन्तर्गत जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत है। सभी से अनुरोध है कि उत्तराखण्ड देवभूमि है, यहां की समृद्ध संस्कृति, माँ गंगा, और सुन्दर प्रकृति का सम्मान करें। तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग, मादक पदार्थों का सेवन और पर्यटक स्थलों पर गंदगी करना कहीं से भी मर्यादित आचरण नहीं है। ऐसा कृत्य करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए आज से पूरे प्रदेश में “ऑपरेशन मर्यादा” अभियान चलाया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें