AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : पुलिस बचाएगी कोरोना मरीजों की जान, दून में 64 जवान देंगे प्लाजमा

aaj tak

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना मरीजों के इलाग में प्लाज्मा कारगर साबित है हो रहा है। दिक्क्त्त यहाँ है कि कोरोना मरीजो को प्लाजमा मिल नहीं पा रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए खाखी आगे आई है। पुलिस जवानों ने कोरोना मरीजों को प्लाज्मा देना के लिए हामी भर दी है। पुलिस लाइन में गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान जिले के 64 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्लाज्मा दान करने की हामी भर दी है।

की पुलिस जवान कोरोना संक्र्मीय हुए थे, जो अब ठीक होकर वापस लौट चुके हैं। ऐसे ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ रविवार को एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने गोष्ठी की। इस दौरान उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गई। लोगों की सहायता के लिए स्वेच्छा से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित किया गया। एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस समय दून पुलिस का प्रत्येक कोरोना वारियर्स हर मोर्चे पर जनता की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गोष्ठी में मौजूद 64 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने प्लाज्मा देने के लिए स्वेच्छा से एंटीबॉडी टेस्ट कराने की हामी भरी। उक्त गोष्ठी के दौरान एसपी सिटी सरिता डोबाल, एसपी देहात स्वत्रंत कुमार, एसपी क्राइम प्रकाश चंद्र आर्य, के अलावा सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोविड कंट्रोल रूम से निरीक्षक नदीम अतहर और निरीक्षक प्रदीप बिष्ट मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें