Haldwani NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, 5 लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी : मंगल पड़ाव पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 55 ग्राम स्मैक बरामद को गयी है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 5 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी उधमसिंह नगर के किच्छा का रहने वाला है। तस्करी में इस्तेमाल की गयी बाइक भी पुलिस ने बरामद की है।

सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान मंगल पड़ाव पुलिस ने देर रात एक युवक को रामलीला ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 55 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक ने अपना नाम हारून बताया जो उधमसिंह नगर का रहने वाला है।

उसने बताया कि वो स्मैक को उत्तर प्रदेश से लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें