Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : पुलिस की महिला अफसर को मिला राष्ट्रीय कोरोना वाॅरियर सम्मान

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राष्ट्रीय महिला आयोग के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोरोनाकाल में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए देश भर की महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड पुलिस से अपर पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर ममता वोहरा को सराहनीय कार्य के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने सम्मानित किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा ने कोरोना काल में शानदार काम किया था। उन्होंने अपनी प्रवाह किए बगैर लोगों की मदद की। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने में अहम भूमिका निभाई। लगातार लोगों को जागरूक किया। उनको 31 जनवरी को यह सम्मान दिया गया था। पुलिस महकमें ने उनको सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें