HighlightNainital News

उत्तराखंड: कर्नल साहब के जूतों की खोज में पुलिस

हल्द्वानी : पुलिस कई बार हत्या, चोरी, डकैती और बलात्कार जैसे मामले दर्ज करने में आनाकानी करती है। लेकिन, इस बार पुलिस ने कोई आनाकानी नहीं की। बल्कि, तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। यह मुकदमा खास है और जांच भी खास चीजों की हो रही है।

हल्द्वानी में पुलिस ने रिटायर कर्नल के जूते चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पनचक्की चौराहे के पास रहने वाले रिटायर्ड कर्नल पीसी जोशी के जूते 6 अगस्त को चोरी हो गए थे। उनके अनुसार उनके घर के आगे कुछ कूड़ा बीनने वाले आए थे।

वो कूड़े के साथ आप गेट के पास रखे जूते को चोरी कर ले गए। जूतों की कीमत करीब 10 हजार बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में जूते चोरी करने वाले चोर दिख रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि रिटायर्ड कर्नल ने इस मामले में तहरीर दी है। पुलिस जूता चोर की तलाश में जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें