AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: पुलिस ने चलाया था खास अभियान, 45 दिन में रोपे एक लाख पौधे

anil joshi

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण के लिए खास अभियान चलाया था। अभियान के तहत पुलिस ने राज्यभर में पौध रोपण किया। डीजीनी अशोक कुमार ने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 16 जुलाइ हरेला पर्व तक उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा पर्यावरण सुरक्षा, संरक्षण एवं जागरूकता के सन्देश के साथ प्रदेश स्तर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अन्तर्गत समस्त पुलिस परिसरों (थाना, चौकी, वाहिनी, पुलिस लाइन, इकाईयों) में एक लाख पौंधें रोपने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए कुल एक लाख छह हजार सात सौ नौ पौंधे रोपे। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी के साथ पुलिस मुख्यालय प्रांगण में पौध रोपण कर इस अभियान की शुरूआत की गयी थी।

जिसके अन्तर्गत हरेला पर्व तक समस्त पुलिस परिसरों 01 लाख पौंधें लगाने का लक्ष्य रखा गया था, परंतु इन 45 दिन में प्रत्येक थानों, पुलिस लाईन, वाहिनियों एवं इकाईयों ने उनको आवंटित पौंधें से अधिक पौधे लगाते हुए कुल एक लाख छह हजार सात सौ नौ (1,06,709) पौंधें रोपित किये गये। डीजीपी अशोक कुमार ने पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण में अपना योगदान देने और इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें