HighlightNainital News

उत्तराखंड : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को पुलिस का तोहफा, खिल उठे चेहरे

हल्द्वानी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस की मुहिम ने महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी। मोबाइल रिकवरी सेल ने महिलाओं के खोए हुए फोन ढूंढ निकाले और उनको वापस लौटाए। खोए फोन वापस मिलने पर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।

पुलिस ने खोये और चोरी हुए 137 मोबाइल रिकवर किए। एसएसपी पंकज भट्ट ने महिलाओं को उनके खोये हुए मोबाइल वापस किए। रिकवर किये गए मोबाइलों की कीमत 15 लाख रुपये है।

पुलिस ने बाताया कि यह सभी माओबाइल फोन उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और राजस्थान से रिकवर किए गए हैं, जिनको चोरी किया गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें