Big NewsDehradun News

उत्तराखंड पुलिस विभाग से बडी खबर, अब तक 1556 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में, 10 की मौत

देहरादून : आज गुरूवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कोविड कर्फ्यू के दौरान पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि  113077 चालान मास्क न पहनने पर चालान किया गए हैं। 24 मार्च के बाद 3 करोड़ से ज्यादा उत्तराखंड पुलिस ने वसूला शुल्क और 25 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

डीजीपी ने जानकारी दी कि 1556 पुलिसकर्मी अभी तक पॉजिटिव जिनमे 6 पुलिस कर्मी अस्पताल में एडमिट है। वहीं अब तक कुल 10 पुलिस कर्मियों की कोरोना से मौत हुई है।

डीजीपी ने बताया कि मिशन हौसला के नाम से जाने पुलिस के सभी प्रयास जाने जाएंगे जिसका उद्देश्य लोगों की सहायता करना होगा। डीजीपी ने जानकारी दी कि थाना प्रभारी नोडल होंगे। मदद करने वाले लोगों और जिनको मदद की जरूरत है, उनमें समन्वय बिठाया जाएगा।

वहीं डीजीपी ने जानकारी दी कि कालाबाजारी और ओवर रेटिंग करने वालों पर एनएसए लगाने पर विचार किया जाएगा। कालाबाजारी के लिए नंबर भी जारी किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें