Bjp UttarakhandhighlightNainital

उत्तराखंड: पुलिस ने पकड़ी लाखों की स्मैक, एक गिरफ्तार

corona virus patients in uttarakhand

लालकुआं: चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस लगातार एक्शन में है। प्रदेशभर में जगह-जगह चेकिंग के दौरान शराब और ड्रग्स पकड़े जाने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक खबर लालकुआं से आई है। पुलिस ने एक तस्कर को साढ़े आठ लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस की नजर अपराधिक गतिविधियों पर बनी हुई है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लालकुआं कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लालकुआं निवासी एक तस्कर को मोटरसाइकिल समेत 82 ग्राम स्मैक बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस उपाअधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि लालकुआं के नगीना कॉलोनी निवासी एक युवक के पास से भारी मात्रा में स्मेक बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कीमत 8.50 लाख है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Back to top button