HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

big sex racket

काशीपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जी हां बता दें कि उधमसिंह नगर के काशीपुर कोतवाली पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और मौके से महिलाओं और पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। वहीं इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरु कर दी है। पुलिस जानकारी हासिल कर रही है कि आखिर इस धंधे में कौन कौन, कब से संलिप्त हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ढकिया गुलाबों के एक घर में छापा मारा। पुलिस ने मकान से 4 महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। पुलिस से जानकारी मिली है कि इस मकान में काफी समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके से 2000 रुपए की नगदी और आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि देर रात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छीना फार्म, ढकिया गुलाबो के एक घर से जिस्मफरोशी वेश्यावृत्ति करने वाले सेक्स रैकेट में शामिल चार महिलाओं सहित प्रवीण सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी ढकिया कुंडेश्वरी, काशीपुर व विकास कुमार पुत्र स्व हेमराज निवासी आवास विकास, काशीपुर स्थाई पता जबलपुर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। जो लंबे समय से देह व्यापार में लिप्त थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4/5/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की कुछ और जगह भी इस अनैतिक धंधे की शिकायते मिल रही है। जल्द ऐसे लोगो पर नकेल कस इस अनैतिक धंधों को समाप्त किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें