Big NewsDehradun News

17 जून को उत्तराखंड पुलिस विभाग में शामिल होंगे 17 डीएसपी, सीएम करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

उत्तराखंड पुलिस विभाग को जल्द ही 17 डीएसपी मिलने वाले हैं। बता दें कि 17 जून को नरेंद्र नगर में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा जिसमें सीए तरथ सिंह रावत भी शिरकत करेंगे।

बता दें कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल नरेंद्रनगर में करीब साढ़े 12 महीने की ट्रेनिंग के बाद पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा जिसमे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व अन्य अधिकारी शिरकत करेंगे।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीमित संख्या में ही पासिंग आउट होने वाले डीएसपी के स्वजन को बुलाया जाएगा। करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में पासिंग आउट परेड, मुख्यमंत्री व पुलिस अधिकारियों के भाषण शामिल होंगे। डीएसपी का यह छठा बैच है, जो पीटीसी नरेंद्रनगर से पासिंग आउट होगा। कोविड के कारण इस बार ट्रेनिंग आनलाइन भी करवाई गई थी। पास आउट होने वालों में डीएसपी में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के शामिल हैं।
ट्रेनिंग के दौरान अधिकारियों को अंतरकक्ष व बाहरी कक्ष प्रशिक्षण, घुड़सवारी, तैराकी, व्यवहारिकता, साइबर थाने, एसटीएफ व अन्य इकाइयों का भ्रमण, विजिलेंस, कुंभ ड्यूटी व कांवड ड्यूटी अटैचमेंट, पुलिस ट्रेनिंग, योग, पीटी, विभिन्न जगह की विजिटिंग करवाई गई। पासिंग आउट के बाद सभी डीएसपी का छह महीने का थानों का प्रशिक्षण करवाया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें