Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: PM मोदी ने किसानों के लिए लिया ये बड़ा फैसला, CM तीरथ सिंह रावत ने कहा शुक्रिया

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केन्द्र सरकार द्वारा डी.ए.पी खाद पर 140 प्रतिशत की सब्सिडी की वृद्धि करने पर प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

किसानों के हित में समय-समय पर केन्द्र सरकार द्वारा अनेक निर्णय लिये गये हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से व्यापक स्तर पर देश के किसान लाभान्वित होंगे। किसानों को अब सस्ते दामों पर डीएपी खाद मिल पाएगी, जिससे उनको बड़ी रावत मिलने वाली है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें