Highlight : उत्तराखंड : PM मोदी ने की वंदना कटारिया की तारीफ, बोले : कमाल कर दिया - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : PM मोदी ने की वंदना कटारिया की तारीफ, बोले : कमाल कर दिया

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
holey player vandna katariya

holey player vandna katariya

हरिद्वार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाडी हरिद्वार की वंदना कटारिया के प्रदर्शन की तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हॉकी खिलाड़ियों से फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वंदना ने बहुत शानदार खेल दियाा। इससे वंदना के घर परिवार और हरिद्वार जिले के साथ ही उत्‍तराखंड में लोगों ने खुशी जाहिर की है।

ब्रॉज मेडल के लिए मैदान में उतरी टीम मैच हार गई थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाडियों से बातचीत की। पीएम ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। पीएम मोदी से बात करते वक्त खिलाड़ी भावुक हो गए। पीएम ने सभी का हिम्मत दी और हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आप लोगों के खेल ने देश में हॉकी को फिर जीवित कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने जो कर दिखाया, वह एक इतिहास है। हार से निराशा नहीं होना। बल्कि, फिर से और ज्यादा मेहनत कर भविष्य के लिए तैयारी करनी है। इस दौरा महिला हॉकी टीम के कोच ने भी प्रधानमंत्री मोदी से बात की और उनको शानदार काम करने के लिए बधाई दी। कोच ने उत्साह बढ़ाने के लिए पीएम को धन्यवाद कहा।

Share This Article