HighlightNainital News

उत्तराखंड : चालान छुड़ाने के लिए दो विभागों के बीच पिस रहे फरियादी, CO ने RTO पर फोड़ा ठीकरा

हल्द्वानी में इन दिनों वाहनों के चालान को छुड़ाने के लिए फरियादियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। फरियादी इतने परेशान हो गए हैं कि वो कभी आरटीओ दफ्तर जा रहे हैं तो कभी सीओ दफ्तर में चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन चालान छूटने का कोई भी पता नहीं है। सरकारी विभागों के सामंजस्य न होने की वजह से फरियादियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर सीओ भूपेंद्र धौनी का कहना है कि सीओ ऑफिस से नए नियम के तहत आरटीओ को चालान भेजे जा रहे हैं। लेकिन आरटीओ ऑफिस से बिना निस्तारण के ही चालान वापस आ रहे हैं। इस महीने 40 चालान आरटीओ ऑफिस भेजे गए थे…जो की वापस आ गए हैं। लिहाजा लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। आपको बता दें कि कई दिनों से लोग धक्के खाने को मजबूर हैं, लेकिन सरकारी विभागों के आपसी सामंजस्य न होने के चलते खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सीओ का कहना है कि एसएसपी स्तर से आरटीओ से पत्राचार किया जा रहा है जल्द ही इसका निस्तारण कर लिया जाएगा

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें