Dehradun News

उत्तराखंड : PCS एसोसिएशन की पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी भंग, ललित मोहन रयाल बने अध्य़क्ष

देहरादून : कोरोना के कहर के बीच उत्तराखंड सिविल कार्यकारी सेवा शाखा संघ का वार्षिक महाधिवेशन सोमवार को मेला नियंत्रण भवन में आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागी वर्चुअली और भौतिक रुप से जुड़े। वहीं इस बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें नए नामों पर सहमति बनी। बता दें कि इस बैठक में अध्यक्ष पद पर ललित मोहन रयाल, महासचिव पद पर हरक सिंह रावत, उपाध्यक्ष पद पर डॉ0 ललित नारायण मिश्र और कुश्म चैहान, सचिव पद पर मनीष कुमार सिंह और दयानंद सरस्वती, संयुक्त सचिव पद पर योगेश मेहरा और ऋचा सिंह के नाम पर सहमति बनी। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर प्रत्युष सिंह, संप्रेक्षक पद पर गौरव पांडेय और विधि परामर्शी के रूप में नरेश दुर्गापाल और कौस्तुभ मिश्र के नाम पर सहमति बनी। सांस्कृतिक और आईटी सचिव के रूप में हिमांशु कफल्टिया के नाम पर सहमति बनी। पीसीएस संवर्ग के सभी पदों पर पीसीएस संवर्ग की ही तैनाती की जाने की मांग की गई।

विभागाध्यक्ष जैसे पदों पर सचिवालय सेवा संवर्ग व अन्य कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति पर गहरा रोष व्यक्त किया गया

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें