HighlightNainital News

उत्तराखंड : पुलिस की मौजूदगी में बिक रही शराब, ठेके वाले ने सरकारी आदेश को दिखाया ठेंगा

रामनगर : बीते दिन मंगलवार को सरकार ने कोरोना के कहर के देखते हुए आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़ बाकी सभी दुकाने 2 बजे बंद करने का आदेश जारी किया था। लेकिन रामनगर के भवानी गंज चौराहे पर ठेके संचालक सरकार के आदेश के ठेंगा दिखाते दिखे। जी हां भवानी गंज चौराहे पर शराब की दुकान खुली रही और शराब बेचती रही। हैरानी की बात ये है कि शराब पुलिस की मौजूदगी में बेची जा रही है जो की पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रहा है कि क्या ये दुकान पुलिस की मिलीभगत से खुली है। क्योंकि सरकारी आदेश के अनुसार शराब के ठेके भी 2 बजे बंद किए जाने चाहिए और गाइडलाइन का न करने वालों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही शराब का ठेका खुला कर शराब बेची जा रही है।

आप देख सकते हैं कि शराब की दुकान के ठीक सामने एक पुलिस का सिपाही खड़ा है लेकिन वो दुकान को बंद कराने के जद्दोजहद नहीं उठा रहा है जिससे साफ है कि पुलिस की मर्जी से ही दुकान संचालक ने दुकान खोली है। इस पर किस पर कार्रवाई होनी चाहिए?

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें