Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : चोरी हुआ था एक, बरामद हुए दो, इतने में कर लिया था सौदा

Breaking uttarakhand news

 

रुड़की: ट्रक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना भगवापुर पुलिस ने दो चोरों सहित चोरी का ट्रक बरामद कर लिया है। इसके साथ ही गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर एक चोरी का अन्य ट्रक और बरामद किया है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना का खुलासा रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने किया है।

5 जनवरी को भगवानपुर थाना पुलिस को शामली उत्तरप्रदेश निवासी पदम ने तहरीर दी थी कि ट्रक भगवापुर से अल्ट्राटेक सीमेंट लोड करने के लिए खड़ा किया गया था। तभी मौका पाकर अज्ञात चोरों द्वारा उसका ट्रक चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू की। इसके लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों और मुखबिरों की मदद से चोरी किया गया ट्रक और मौके से दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात एसके सिंह ने बताया चोरों द्वारा चोरी किया गया ट्रक मुजफ्फरनगर ले जाना था।

जिसे 1 लाख रुपये में सोनू नामक व्यक्ति को बेचने का सौदा तय हुआ था। सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है, साथ ही गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर एक और चोरी का ट्रक बरामद किया गया है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही चोरों के पुराने आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें