Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : ठग लिए डेढ़ करोड़, किसी और की जमीन बेचकर फरार

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: राजधानी देहरादून में जमीनों के नाम पर धोखाधड़ी का हर दिन कोई ना कोई नया मामला सामने आता है। लगातार लोगों को जमीनों के नाम पर ठगा जा रहा है। यह कोई मामूली ठगी नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों की ठगी के मामले हैं। ऐसा ही एक और मामला लाडपुर में सामने आया है। यहां जमीन दिलाने के नाम पर एक महिला ने दो व्यक्तियों से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है। रायपुर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाडपुर निवासी संजय नेगी ने बताया कि लक्ष्मी रोड देहरादून निवासी कुमुद डी. वैद्य ने, जो वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। उनके साथी मनु मित्तल से संपर्क कर लाडपुर में 36 बीघा जमीन बेचने की बात कही। 21 सितंबर 2017 को जमीन का सौदा तय हुआ। इसके बाद संजय नेगी ने विभिन्न किश्तों में एक करोड़ और मनु मित्तल ने 50 लाख रुपये चेक के माध्यम से आरोपित को दिए। आरोपी ने बताया था कि जमीन पर कोई विवाद नहीं है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने जमीन का रिकार्ड निकलवाया तो पता चला कि भूमि की स्वामी कुमुद नहीं है। आरोपित महिला उक्त भूमि को पहले भी कुछ और व्यक्तियों को बेच चुकी है।

संजय नेगी ने जब महिला से संपर्क किया तो उसने सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद पीड़ित ने महिला को कोर्ट के माध्यम से नोटिस भिजवाया तो उसने तब भी कोई जवाब नहीं दिया। महिला से मिलने के लिए जब वह 19 मार्च 2022 को मुंबई गए तो आरोपित ने उन्हें धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत करने की कोशिश की तो वह उन्हें जान से मरवा देगी। थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें