Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : बढ़ती जा रही है संख्या, विदेश मंत्रालय को भेजी 188 लोगों की लिस्ट

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तराखंड में लगातार परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। राज्य के 188 लोगों की सूची अब तक सरकार विदेश मंत्रालय को भेज चुकी हैं। इनमें ज्यादातर छात्र-छत्राएं और होटल कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। हमारे अधिकारी हमारे छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए काम कर रहे हैं।

माता-पिता को उनके बच्चों को सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया है। उधर, डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हमें उत्तराखंड के 188 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। विदेश मंत्रालय उन्हें बाहर निकालने के लिए जरूरी इंतजाम कर रहे हैं। उत्तराखंड का हेल्पलाइन नंबर 112 है।

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की संख्या 188 हो गई है। शनिवार दोपहर तक हेल्पलाइन नंबर पर 188 नागरिकों के यूक्रेन में होने की सूचना है। शासन की ओर से यह लिस्ट विदेश मंत्रालय को भेज भेज दी है। टिहरी जिले के नौ छात्र और पांच होटलकर्मी यूक्रेन में फंसे हैं। सभी अपने स्वजन के संपर्क में हैं और स्वदेश वापसी की मांग कर रहे हैं।

टिहरी पुलिस ने की सूची शासन को भेज दी है। बौराड़ी निवासी मान सिंह रौतेला का बेटा यूक्रेन की राजधानी कीव में एमबीबीएस कर रहा है वह प्रथम वर्ष का छात्र है। पारस के पिता मान सिंह का कहना है कि उनकी शुक्रवार सुबह अपने बेटे से बात हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें