Dehradun NewsHighlightUttarakhand Congress

उत्तराखंड: NSUI का CM आवास कूच, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी समेत बड़े नेता शामिल

bjp GOV

देहरादून: बेरोजारी के खिलाफ एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान कांग्रेा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हाथीबड़कला पर बैरिकेड्स लगाए गए। इस दौरान हाथीबड़कला में पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व एनएसयूआई कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि एनएसयूआई बेरोजगारी के खिलाफ देशभर में रोजगार दो या डिग्री वापस लो अभियान चला रही है। संगठन ने पहले से ही 26 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास कूच का एलान किया था। मुख्यमंत्री आवास कूच कांग्रेस भवन से निकाला गया।

उससे पहले यहां एक सभा भी आयोजित की गई। वहीं जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। युवाओं के लिए रोजगार महज सपना बना हुआ है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। राज्य में हर वर्ग त्रस्त है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें