Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड : अब आग बुझाएंगी महिला पुलिस कर्मी, सभी तैयारियां हो चुकी पूरी


हल्द्वानी: प्रदेश में अब जल्द ही महिला पुलिसकर्मी आग बुझाती नजर आएंगी, जिसके लिए 15 मई से भर्ती शुरू होनी है। पुलिस ने भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में नैनीताल जिले की भर्ती आयोजित की जाएगी।
प्रदेश भर के 250 महिला फायर कर्मियों के पदों के लिए नैनीताल जिले से 11600 महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती अगले 1 माह तक चलेगी जिसमें रोजाना 400 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता होगी।
एसएससी पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती के लिए पेयजल के साथ ही सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है, भर्ती 15 मई सुबह 7ः 30 बजे से होगी। सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। एसएसपर पंकज भट्ट खुद पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।