HighlightNainital News

उत्तराखंड: कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस, इस अस्पताल में मिले इनते मामले

these cases found in this hospital

हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में जहां कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। वहीं, अब ब्लैक फंगस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पताल में ब्लैक फंगस के 6 मरीज भर्ती किए गए हैं। इनमें से 4 पॉजिटिव हैं और दा मरीज संदीग्ध हैं। इनमें ज्यादातर मामले ऊधमसिंह नगर के हैं। कोरोना का रिकवरी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है।

सुशीला तिवारी अस्पताल में 11 मरीजों ने स्वस्थ होकर कोरोना को मात दी है। पिछले 24 घण्टे में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। अस्पताल में 197 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। वर्तमान में सुशीला तिवारी अस्पताल में 246 ऑक्सिजन बेड खाली चल रहे हैं। अस्पताल में भर्ती 80 मरीजों की हालत गम्भीर, जबकि 30 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें