Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : वैक्सीन के लिए नहीं होगी दिक्कत, विदेशों से खरीदेंगे इतने लाख डोज़

buy so many doses from abroad

देहरादून : सरकार ने वैक्सीन की कमी को दूर करने की लये बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने एक समिति का गठन कर रूस की स्पूतनिक वैक्सीन को खरीदने की योजना बनाई है. भारत सरकार वैक्सीन को पहले ही अप्रूवल दे चुकी है. मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसको लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं. जल्द ही विदेशों से स्पूतनिक वैक्सीन खरीदी जाने को लेकर कमेटी अपना काम पूरा कर लेगी.

इसके लिए समिति गठित की गई है. जिसमें अपर सचिव युगल किशोर पंत, अरुणेंद्र चौहान व डायरेक्टर स्टोर को शामिल किया गया है. उनकी देखरेख में यह वैक्सीन राज्य के लोगों को मिल सकेगी. विदेशों से वैक्सीन आयात करने के लिए ग्लोबल टेंडर किया जाएगा. सीएस ओमप्रकाश ने बताया कि विदेशों से 20 लाख डोज आयात की जाएगी. अगले 2 महीने में वैक्सीन राज्य को मिल जायगी. जिसको लेकर पांच सदस्यों की कमेटी राज्य सरकार ने बनाई है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें