देहरादून: नगर निगम के नए 29 वार्ड स्ट्रीट लाइट से जगमगाने शुरू हो जाएंगे। नगर निगम प्रशासन द्वारा आज से नए 29 वार्डो में 46 हजार स्ट्रीट लाइट लगानी शुरू कर दी गई है। यह स्ट्रीट लाइट 31 मार्च तक सभी 29 वार्डो में लग जाएगी। हालांकि नगर निगम द्वारा पहले 65 हजार स्ट्रीट लाइट लगनी थी। लेकिन, नगर निगम द्वारा वार्डां में सर्वे कराया गया तो वार्डो में 46 हजार स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता ही सामने आई थी।
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि 29 नए वार्डो में 46 हजार स्ट्रीट लाइट ईएसएल कंपनी द्वारा आज से लगनी शुरू कर दी है। अभी तक सर्वे हुआ था कि पहले किन वार्डो में लगेगी, यह लॉटरी सिस्टम से तय किये गए थे। यह दो महीने के अंदर काम पूरा हो जाएगा। 31 मार्च तक सभी नए 29 वार्डों में 46 हजार स्ट्रीट लाइट लग जायेगी। पहले 65 हजार स्ट्रीट लाइट का अनुमान लगाया गया था। लेकिन, सर्वे के बाद 46 हजार आई हंै।