Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: ना गार्ड को पता चला, ना CCTV में कैद हुए, कई गाड़ियों से गायब हो गई बैटरी

battery disappeared from many trucks

देहरादून: मामला देहरादून आरटीओ परिसर का है। जहां लोगों की सीज या दूसरे कारणों से गाड़ियां खड़ी हैं। इन खड़ी गाड़ियों के मालिक जब गाडी छुड़ाने पहुंचे तो वो दंग रह गए। उनकी गाड़ियों से बैटरी चोरी हो चुकी थी। यह स्थिति तब है, जिबकि वहां गार्ड भी तैनात रहता है और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। बावजूद किसी को चोरी का पता नहीं चला। आरटीओ से अब गाड़ी मालिकों को से कहा जा रहा है कि अपने वाहनों से बैटरी निकाल लें जाएं और घर पर ही रखें।

आरटीओ दफ्तर में सीसीटीवी कैमरे हैं, परिसर चारों तरफ से बंद है, दिन रात चैकीदार तैनात हैं, फिर भी यहां सीज गाड़ियों की बैटरी चोरी हो रही हैं। अब तक कई गाड़ियों की बैटरी चोरी हो चुकी हैं। मालिक जब गाड़ी छुड़ाने आ रहे हैं तो बैटरी गायब देख हैरान हो रहे हैं। अफसरों से शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हो रही है। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान के साथ वाहन सीज भी करती है।

कोरोना कफ्र्यू में भी बड़ी संख्या में वाहन सीज हुए हैं। लेकिन वाहन सुरक्षित नहीं हैं। ऑटो-विक्रम, ई-रिक्शा, मोटर साइकिल समेत कई वाहनों की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। कुछ वाहनों में बैटरी के नट खोलने की चाबी तक पड़ी है। राजपुर रोड निवासी विल्सन ने बताया कि 28 अप्रैल को उनका ऑटो सीज हुआ। एक महीने बाद ऑटो छुड़ाने गए तो बैटरी गायब थी। उन्होंने आरटीओ से शिकायत की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें