HighlightNainital News

उत्तराखंड : दो बच्चों की मां ने फेसबुक फ्रेंड के लिए होटल में बुक कराया कमरा…वहां पहुंच गया पति

Breaking uttarakhand news

काठगोदाम: फेसबुक पर दो बच्चों की मांग को दिल्ली के युवक से प्यार हो गया। प्यार का बुखार इस कदर चढ़ा कि उसने अपने फेसबुक फ्रेंड को दिल्ली से काठगोदाम बुला लिया। इतना ही नहीं महिला ने उसके आने से पहले कमरा बुक करा लिया था। जैसे ही फेसबुक वाला दोस्त वहां पहुंचा। महिला भी होटल के कमरे में पहुंच गई। वो कमरे तो सूट में दाखिल हुई थी, लेकिन जब महिला का पति होटल पहुंचा तो महिला जींस-टाॅप पहने उसके सामने खड़ी थी। महिला के पति ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।

मामला संडे का है, लेकिन इसकी चर्चाएं अब हर किसी की जुबान पर है। महिला ने काठगोदाम के एक होटल में कमरा बुक कराया और बताया कि उसका कोई रिश्तेदार आने वाला है।एक युवक दिल्ली से इस होटल में आया और पहले से बुक किए गए कमरे में ठहर गया। इसके बाद एक महिला सलवार सूट पहन कर उस कमरे में घुसी। महिला का पति होटल पहुंच गया। महिला ने दरवाजा खोला तो वह जींस और टॉप पहने हुए थी। महिला की मौके पर ही पिटाई शुरू कर दी। दिल्ली वाला युवक बीच में आया तो उसकी भी धुनाई हो गई। होटल के दूसरे कमरों में रह रहे लोग भी बाह निकले और माजरा समझने के बाद महिला के दोस्त की जमकर कुटाई कर दी।

गौलापार की रहने वाली यह महिला पिछले कुछ दिनों से अपने फेसबुक फ्रेंड दिल्ली निवासी इस व्यक्ति के प्यार में पड़ गई थी। दोनों ने मिलने की ऐसी योजना बनाई कि पति व परिजनों को शक न हो। महिला ने होटल भी बुक कराया और खुद भी चुपचाप उससे मिलने होटल में पहुंच गई। महिला के पति को अपनी बीवी के इस प्रेमी के बारे में पहले से ही शक था। वह जानबूझ कर अंजान कनकर उस पर नजर रखे हुए था। वो पत्नी का पीछा करके होटल पहुंच गया और रंगे हाथों अपनी वीवी को उसके फेसबुक फ्रेंड के साथ दबोच लिया। महिला ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया और अपने ससुराल चली गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें