उत्तराखंड: नाबालिग साली बनी मां, फरार हो गया जीजा!

चम्पावत: जिले के लोहाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। मामले की छानीबीन की तो पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसके रिश्ते का जीता है। वह घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि लाॅकडाउन के दौरान नाबालिग अपनी बहिन के घर गई थी। उसे दीदी के रिश्ते के देवर ने अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके साथ कई बार संबंध बनाए और गर्भवती कर दिष। उसने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन इससे पहले ही जीजा फरार हो गया।
लोहाघाट पुलिस की माने तो आरोपी चमनपुरा पऊ निवासी रोहित पुत्र शिवराज राम है। विजय रिश्ते में पीड़िता की बड़ी बहन का देवर है। पीड़िता की बहन गर्भवती थी और डॉक्टर ने उसे काम कम करने की सलाह दी थी। ऐसे में गर्भवती बहन ने अपनी सेवा और ससुराल के काम में हाथ बंटाने के लिए छोटी बहन को अपने पास बुला लिया था।
पीड़िता की बड़ी बहन की ससुराल में आरोपी रोहित भी रहता है और रोहित पीड़िता की बहन का देवर है। इस तरह आरोपी भी पीड़िता का जीजा हुआ। जीजा साली के इस मजाक वाले रिश्ते को रोहित ने शर्मसार कर दिया। रोहित ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए और वो गर्भवती हो गई।
नाबालिग ने गत माह एक बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल ये बच्चा पीड़िता के रिश्तेदार पाल रहे हैं। चाइल्ड हेल्प लाइन समन्वयक आगे आए और घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
