Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : इस बार जल्द आने वाला है मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत!

cabinet minister uttarakhand

 

हल्द्वानी: गर्मी पसीने छुड़ा रही है। हालांकि, बीच-बीच में बारिश से कुछ राहत भी मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। माना जा रहा है कि 15 मई तक गर्मी लोगों को खूब सताएगी, लेकिन उसके बाद मानसून सक्रिय हो जाएगा। मानसून के सक्रिय होने के बाद गर्मी से राहत मिलेगी।

20 मई के बाद प्री-मानसून बारिश की संभावना रहेगी। इस कारण तापमान में अधिक तेजी की संभावना नहीं रहेगी। मई के आखिरी दिनों में दो से तीन दिन तापमान में थोड़ी तेजी रहेगी। अरब सागर में हाई प्रेशर बना हुआ है। इससे हवा की गति बढ़ जाती है। इस आधार पर मौसम विज्ञानियों ने इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून के नौ से 10 दिन पहले केरल तट पहुंचने का अनुमान जताया है। आमतौर पर यह एक जून को पहुंचता है। मौसम विभाग ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार 20 मई के बाद आने वाले मानसून पूर्वानुमान से स्थिति स्पष्ट होगी। मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि प्रबल संभावना है कि मानसून जल्दी आ जाए। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने की सामान्य तिथि 18 से 20 जून है। लेकिन, इस बार मानसून 10 से 12 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बाताया कि उत्तराखंड में मई में सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। एक से 12 मई के दौरान राज्य में 23.8 मिमी बारिश होती है। इस बार 26.8 मिमी बारिश हो चुकी है। हरिद्वार एक मात्र जिला है जहां मई में बारिश नहीं हुई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें