AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड : इस अस्पताल से चोरी हुए थे कोरोना मरीजों के मोबाइल, महिला कर्मचारी के पास मिले

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब अस्पतालों को बुरा हाल था, उस दौरान अलग-अलग अस्पतालों से मोबाइल चोरी के मामले सामने आए थे। कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल सुशीला तिवारी अस्पताल में भी मोबाइल चोरी हुए थे। कोरोना मरीजों के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो मोबाइल अस्पताल की ही एक महिला कर्मचारी के पास मिले हैं। महिला कर्मचारी का कहना है कि उसने इन्हें चुराया नहीं, बल्कि खरीदा है।

छड़ायल निवासी महिला ने तहरीर में कहा कि आठ मई को उसके पति अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती हुए। पिता उन्हें देखने गए तो उनका मोबाइल चोरी हो गया। इसके अलावा वार्ड में भर्ती मुखानी निवासी भुवन का मोबाइल भी चोरी हुआ। मेडिकल कॉलेज चैकी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद जांच पड़ताल शुरू हुई। पुलिस के अनुसार अस्पताल की बनभूलपुरा निवासी महिला सफाई कर्मचारी के पास से दोनों मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। महिला कर्मी से पूछताछ जारी है।

अब तक की पूछताछ के हिसाब से माना जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी इसमें मिले हुए हैं। महिला ने यह भी कहा कि उसने मोबाइल चुराए नहीं बल्कि खरीदे थे। बीते कुछ समय में अस्पताल परिसर से कई लोगों के मोबाइल फोन गायब हुए। जिसके बारे में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस अभी तक किसी के नाम का पर्दाफाश नहीं कर रही है। पीएमएस अरुण जोशी ने इस संबंध में जानकारी से इन्कार किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें