Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : विधायकों ने कहा : फर्जी केस दर्ज कर रही पुलिस, DGP ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Breaking uttarakhand news

रुड़की: मंगलौर कोतवाली पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार ने जनता संवाद में भाग लिया और जन संवाद में आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ रुडकी नगर निगम मेयर गौरव गोयल भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और कांग्रेस विधायक फुरकान अली ने सीपीयू द्वारा वाहनों के चालान काटे जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इसका और सरल समाधान निकाला जाना चाहिए।

विधायक फुरकान ने पुलिस द्वारा फर्जी केस दर्ज करने पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने कहा कि भगवानपुर की सीमा से आसानी से बाहरी लोग प्रवेश कर जाते हैं। बाहरी लोगों का सत्त्यापन भी नहीं हो पाता है लोग आते हैं आसानी से काम करके चले जाते हैं। ममता राकेश ने कहा कि सीपीयू 10 दस हजार के चालान तक काट देती है जिसे भुगतने में काफी परेशानी होती है।

इस मामले को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस को केवल दो हजार तक का चालान करने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस को चालान के बारे में नए नियमों से भी अवगत कराया। इस दौरान मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने ओमेगा कंपनी की घटना के साथ साथ मंगलौर में गैस ब्लास्ट में हादसे की याद दिलाते हुए दमकल की गाड़ी की मुहैया कराने की मांग की जिस पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने फिलहाल रूडकी से दमकल की एक गाड़ी मंगलौर में रखने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जो भी जनता के मुद्दे आये हैं। उनकी जांच कराई जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि नशे को रोकने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। अगर कहीं भी पुलिस की कमी लगती है, उस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने एसएसपी से 15 दिन के अंदर बढ़ते सड़क हादसों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। अशोक कुमार ने कहा कि अगर किसानों के भुगतान को लेकर मील प्रबन्धन ने धोखाधड़ी की है तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान का मामला मुख्यमंत्री और सरकार देख रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें