Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड: विधायक चैंपियन के पिता के साथ ठगी, लगाई ढाई करोड़ की चपत

BJP MLA CHAMPION

हरिद्वार: खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनके पिता के कारण चर्चा हो रही है। दरअसल, उनके पिता के साथ उनके दो पूर्व कर्मचारियों ने करीब ढाई करोड़ की ठगी कर ली। दोनों कर्मचारियों ने लंढोरा में दुकानों का किराया और किराए पर दुकान देने के नाम पर कई लोगों से कमीशन लिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता नरेंद्र सिंह की लंढोरा में कई दुकानें हैं। लंढौरा कस्बा निवासी अजय अग्रवाल और उसका भाई संजय अग्रवाल उनकी संपत्तियों की देखभाल करीब 20 सालों से कर रहे हैं। आरोप है कि काफी समय से इन्होंने किराए में हेराफेरी की। इसके अलावा उन्होंने कई व्यक्तियों को किराए पर दुकान देने के नाम पर करोड़ों रुपए का कमीशन लिया, जिसकी जानकारी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता को नहीं लगी।

अब अचानक से इस मामले का खुलासा हुआ है, तो वो दंग रह गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और फिर हिसाब लगाया तो पता चला कि दो करोड़ 44 लाख 12 हजार की रकम दोनों कर्मचारियों ने हजम कर ली है। खुलासा होने के बाद दोनों पूर्व कर्मचारी विधायक चैंपियन को आश्वासन दिया था कि वह रुड़की और अन्य जगह की संपत्तियों को उनके नाम कर देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। विधायक के पिता कुंवर नरेंद सिंह ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने विधायक के पिता कुंवर नरेंद्र सिंह की तहरीर पर संजय अग्रवाल और अजय अग्रवाल निवासी लंढ़ौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इससे पहले भी लंढ़ौरा निवासी कई व्यक्तियों से इन दोनों पर मंगलौर कोतवाली में भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें