AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : मिशन मर्यादा, एक सप्ताह में 1095 हुड़दंगियों पर कार्रवाई

Breaking uttarakhand news

देहरादून: पिछले दिनों हरिद्वार में गंगा में और गंगा किराने हुक्का गुड़गुड़ाने और शराब पीते वीडियो वायरल हुए थे। इन वीडियो में बाहरी राज्यों से आए युवा हुड़दंग मचाते नजर आ रहे थे। वीडियो का सरकार ने संज्ञान लिया और पुलिस तत्काल ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने इसके लिए खास अभियान मिशन मर्यादा शुरू किया। इस अभियान के तहत धार्मिक स्थलों व गंगा घाटों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें एक सप्ताह के अंदर कुल 1095 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों में गंदगी फैलाने पर 23, धूम्रपान करने पर 33, हुडदंग मचाने पर 658, अशांति फैलाने पर 47 व्यक्तियों का चालान किया गया व गंगा घाट पर बैठकर शऱाब पीने पर 17 व धूम्रपान करने पर 13 व जूआ खेलने पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें