Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड: अपने घरों को लौटने लगे प्रवासी मजदूर, सता रहा कोरोना का डर, काम भी ठप

fear of Corona persecuting

लक्सर: कोरोना का कहर थमने का नमा नहीं ले रहा है। कोरोना के कारण अधिकांश जगहों पर लोगों ने निर्माण कार्य बंद करा दिए हैं, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर अन्य प्रदेशों से आकर उत्तराखंड में काम करने वाले मजदूर अब वापस अपने घरों को लौटने लगे हैं। प्रवासी मजदूरों ने भी अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया है।

लक्सर क्षेत्र में स्टोन क्रेशरों और अन्य तरह की दिहाड़ी मजदूरी करने वाले अनेक मजदुर अपने घर का रुख कर रहे है। रेलवे स्टेशन पर ऐसे कई मजदूर मिले, जो बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले हैं। वो यहां लंबे समय से स्टोन क्रशरों पर दिहाड़ी मजदूरी कर रहे थे। लेकिन, काम बंद हो जाने पर ये अपने घर लौट रहे हैं। इनका कहना है कि एक तो कोरोना का खतरा और काम नहीं होने के कारण ये वापस अनले घरों को लौट रहे हैं। इनको कोरोना डर भी सता रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें