Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड: मेडिकल काॅलेज के कार्यों में आएगी तेजी, मिले 15 करोड़

देहरादून: राजकीय मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई थी। उस हिसाब से व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए काॅलेज में निर्माण कार्य चल रहे हैं। राज्य सरकार ने केंद्र पोषित योजना के तहत 5655.00 लाख के सापेक्ष 15 करोड़ अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

दूसरी किस्त मिलने से मेडिकल काॅलेज के निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। जिसका सीधा लाभ मेडिकल छात्रों को मिलेगा। काम तेजी से होने के कारण जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। बजट मिलने से अब कार्यों में तेजी आएगी।