Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में फिर टूटा अब तक का रिकॉर्ड, डरा देने वाला मौत का आंकड़ा, आज आए 7700 से ज्यादा मामले

देहरादून : बुधवार को एक बार फिर उत्तराखंड में अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए. बता दें कि आज बुधवार को प्रदेश भर में 7783 कोरोना केस आए। वहीं 127 की मौत हुई जिसके बाद एक बार फिर शासन प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग समेत प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है। मौतों का आंकड़ा डरा देने वाला है। बता दें कि आज 7783 मामले आने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 211834 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 3142 लोगों की मौत हो चुकी है।

आज अल्मोड़ा में 271, बागेश्वर में 240 चमोली में 283, चंपावती में 245, देहरादून में 2771, हरिद्वार में 599, नैनीताल में 956, पौड़ी गढ़वाल में 263, पिथौरागढ़ 225, रुद्रप्रयाग में 143, टिहरी गढ़वाल 504, उधम सिंह नगर में 1043 और उत्तरकाशी में 240 मामले सामने आए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें