Haridwar News

कच्ची शराब बनाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, हजारों लीटर लहन किया नष्ट

हरिद्वार : खबर लक्सर से जहां आबकारी विभाग की नाक के नीचे कच्ची शराब का गोरख धंधा काफी फल-फूल रहा है आए दिन कच्ची शराब के नए मामले सामने आ रहे हैं।

आज लक्सर कोतवाली क्षेत्र की भिकमपुर चौकी पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना के आधार पर रामपुर रायघटी गांव के जंगलों में छापा मारकर 20 लीटर कच्ची शराब सहित दो भट्टी शराब बनाने के उपकरण के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।

मौके पर पुलिस ने हजारों लीटर लहन को नष्ट करने के साथ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। जबकि फरार आरोपी की तलाश में युवक के संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें