Big NewsNainital News

उत्तराखंड : साईबर ठगों के निशाने पर दो पुलिस अधिकारी, फेसबुक पर कर रहे पैसों की डिमांड

लालकुआं : उत्तराखण्ड में साईबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिसको रोकने मे मित्र पुलिस जुटी हुई है लेकिन अब शातिर साईबर ठगों के निशाने पर पुलिस के अधिकारी आ रहे हैं। ताजा मामला पुलिस के दो अधिकारियो का सामने आया है जिसमे साईबर ठगों द्वारा लालकुआँ पुलिस क्षेत्राधिकारी का चार्ज संभाल रहे भूपेन्द्र सिंह धोनी को निशाना बनाते हुए उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बना कर पैसों की डिमांड की जा रही है जिसके लिये अधिकारी द्वारा अपने फेसबुक पर पोस्ट कर साईबर ठगों से सचेत रहने कि अपील की जा रही है।

यही नही ठगों द्वारा लालकुआँ कोतवाली के अन्तर्गत हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद को निशाना बनाते हुए उनकी भी फर्जी फेसबुक आईडी बना कर पैसो कि डिमांड की जा रही है जिसको गम्भीरता से लेते हुए एसपी क्राईम देवेन्द्र पिंचा ने कहा कि साईबर ठगी के मामलो कि तत्काल शिकायत की जाये जिससे कि पुलिस और साईबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही अमल मे लायी जा सके ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें