Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना का महा विस्फोट, 6252 में पुष्टि, 85 लोगों की मौत

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिला. बता दे कि उत्तराखंड में गुरूवार को एक बार फिर महा विस्फोट हुआ है।  कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज भी कोरोना के 6251 मामले सामने आए हैं। जबकि 85 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में कोरोना 2502 की जान ले चुका है। कुल आंकड़ा तेजी से बढ़कर 174867 के पार पहुंच चुका है। एक्टिव मामले भी अब 48318 के पार पहुंच गए हैं। स्थिति यह है कि लोगों के बड़ी संख्या में होम आइसोलेशन में रहने के बावजूद अस्पतालों में भर्ती करने की जगह तक नहीं बनी है।

आज अल्मोड़ा में 198, बागेश्वर में 107, चमोली में 125, चंपावत में 157, देहरादून में 2207, हरिद्वार में 1163, नैनीताल में 673, पौड़ी गढ़वाल में 253, पिथौरागढ़ में 33, रुद्रप्रयाग में 150, टिहरी गढ़वाल में 163, उधम सिंह नगर में 827 और उत्तरकाशी में 195 नए मामले सामने आए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें