Bageshwar newsBig News

उत्तराखंड : मातम में बदली खुशियां, बेटे की बारात रवाना होने के चंद घंटे पहले शिक्षिका मां की मौत

बागेश्वर : कपकोट में बेटे को घोड़ी में बैठाने से चंद घंटे पहले ही मां की मौत हो गई। बेटे की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जी हां बता दे कि दूल्हे की मां बारात को दुल्हन लाने के लिए विदा करने ही वाली थी कि हृदयगति रूकने से उनकी मौत हो गई। डाक्टर बेटे ने ही सबसे पहले उनकी नब्ज चैक की। वहुं इसके बाद उन्हें चिकित्सालय भी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दूल्हे की मां को मृत घोषित कर दिया। चंद घंटों में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

मिली जानकारी के अनुसार कपकोट बमसेरा ऐठान से डाक्टर बृजेश की शादी बेरीनाग की युवती से तय हुई थी। घर में शादी की खुशी का माहौल था। दूल्हे की मां आशा देवी शादी दुल्हन लाने की तैयारी में थे।बेटे को घोड़ी पर बैठने से पहले अपने लाड़ले की परख की रस्म निभानी शुरू की। अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे जमीन पर गिर गई। बेटे डा. बृजेश ने तुरंत मां की नब्ज जांची और वो मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें