Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए कई ट्रेनें निरस्त, कईयों के किए फेरे कम

Kathgodam dehradun train cancelled

बरेली। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए कई ट्रेनोंं के फेरे कम कर दिए हैंं और कई ट्रेनें निरस्त कर दी है। 04125 काठगोदाम-देहरादून त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 30 मई से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार के स्थान पर प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को सप्ताह में दो दिन चलाई जायेगी।

वहीं  04126 देहरादून-काठगोदाम त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 मई से अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार के स्थान पर प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को सप्ताह में दो दिन चलाई जायेगी।
इसके अलावा 05074 टनकपुर-सिगरौली विशेष गाड़ी को 30 जून तक निरस्त कर दिया गया है। 05076 टनकपुर-शक्तिनगर विशेष गाड़ी का संचालन 29 जून तक निरस्त रहेगा, 05073 सिगरौली-टनकपुर विशेष गाड़ी का संचलन 01 जुलाई तक निरस्त रहेगा। 05075 शक्तिनगर-टनकपुर विशेष गाड़ी 30 जून, 2021 तक निरस्त रहेगी ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें