Champawat NewsHighlight

उत्तराखंड : भारी बारिश के बाद कई मार्ग बंद, यहां क्षतिग्रस्त हो गईं तीन दुकानें

चम्पावत : मौसम बिभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के लगभग सभी इलाकों में बारिश हुई। इससे जहां किसानों और आम लोगों को राहत मिली, वहीँ कुछ इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पडा। कुमाऊं के कुछ इलाकों में सुबह बारिश हुई है। यहां कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं। चंपावत में रविवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है। जिस कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्वांला के पास बंद है।

शनिवार रात से हो रही बारिश की वजह से चंपावत जिले में स्थित पूर्णागिरी धाम में भी तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। दुकानों का सारा सामान बारिश की वजह से बह गया है। कुमाऊं मडंल में चंपावत जिले के टनकपुर में शनिवार रात से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है। इस वजह से जगह-जगह जल भराव हो गया है।

टनकपुर में आमबाग, ज्ञानखेड़ा, बिचई, बोरागोठ, सैलानिगोठ समेत कई गांवों में भारी जलभराव हो गया है। यहां घरों के अंदर तक पानी घुस गया है। प्रशासन की टीम प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए रवाना हो गई है। बारिश से नदी और बरसाती नालों का जल स्तर भी बढ़ गया है। बागेश्वर में सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें