Big NewsDehradun News

उत्तराखंड : मनोज सरकार ने पैरालंपिक में जीता कांस्य पदक, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उधमसिंह नगर निवासी मनोज सरकार द्वारा टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने मनोज सरकार को फोन पर बधाई देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपनी खेल प्रतिभा से प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने भी श्री मनोज सरकार को कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें