HighlightNainital News

उत्तराखंड : मेजर की पत्नी ने की आत्महत्या, संदिग्ध मानी जा रही मौत

devbhoomi news

हल्द्वानी : कोतवाली क्षेत्र के भोटियापड़ाव में मेजर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार मेजर की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसके बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से पछतोली हेड़ाखान निवासी मेरठ में मेजर पद पर तैनात हैं। उनकी 45 वर्षीय पत्नी मीरा मेहता दो बच्चों के साथ आवास विकास कॉलोनी में अपने मकान में रहती थीं। लेकिन बीते सोमवार की शाम मीरा ने अज्ञात कारणों के चलते विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं हालत बिगडऩे पर परिजन उन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि मृतका की एक बेटी दिल्ली में नौकरी करती है और जबकि एक लड़का साथ रहता था।मृतका का पति मेजर पद पर मेरठ में तैनात हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें