HighlightNainital News

उत्तराखंड : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ मां-बेटी गिरफ्तार

हल्द्वानी : स्मैक के खिलाफ राजपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घर से स्मैक बेचते मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 26 ग्राम स्मैक के साथ ही 50 हजार रुपये नकद भी बरामदकिए हैं।

महिला किच्छा के सलीम से स्मैक लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करती थी। पुलिस किच्छा के सप्लायर सलीम की तलाश में जुट गई है। लम्बे समय से घर से स्मैक सप्लाई का काम कर रही थी। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राजपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसओजी और राजपुरा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजपुरा के वार्ड नंबर 13 के एक घर में छापा मारकर 26 ग्राम स्मैक के साथ मां बेटी को गिरफ्तार किया है। स्मैक बेचकर इकट्ठा किये गए 50 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किए है। पुलिस ने स्मैक बेचते हुए मौके से 28 वर्षीय पूजा और उसकी मां माया देवी को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी ने बताया कि लंबे समय से इन महिलाओं के द्वारा घर से स्मैक के कारोबार की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद आज पुलिस ने छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि स्मैक को किच्छा के सलीम से लाती थी और इनका बेटा भी इस काम मे लिप्त था, इन दोनों की भी तलाश की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें