देहरादून: देवस्थानम श्राइन बोर्ड को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों के विरोध की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यख मदन कौशिक ने कहा कि उनको पर्यटन मंत्री के बयान की भी जानकारी नहीं है। सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर कहा कि सरकार इस फैसले का समाप्त नहीं करने जा रही है।
बयान के बाद महाराज बुरी तरह से गिर गए हैं। महाराज तीर्थ पुरोहितों के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि वह इसके बारे में जानकारी लेंगे और जहां तक बात सरकार की है तो सरकार जनभावनाओं को देखते हुए फैसले लेगी। क्योंकि लोकतंत्र में जनहित को देखते हुए कानूनों में बदलाव भी किया जाता है।