Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : इस दिन शुरू होगा महाकुंभ, इतने दिन पहले जारी होगी अधिसूचना

Breaking uttarakhand news

देहरादून: हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। सरकार कुंभी को भव्य और दिव्य बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। आस्था के महापर्व महाकुंभ मेला माघ पूर्णिमा से शुरू होगा। कुंभ मेला 27 अप्रैल तक चलेगा। सरकार महाकुंभ मेला शुरू होने से ठीक एब सप्ताह पहले अधिसूचना जारी करेगी। कुंभ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए सरकार ने पूरी तरह से कमर कस ली है। तेजी से तैयारियां चल रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच कुंभ का आयोजन किसी चुनौती से कम भी नहीं है। ऐसे में पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद समय-समय पर कुंभ को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बीते रोज उन्होंने कुंभ के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इसके साथ ही सीएम ने कार्यों की गुणवत्ता पर फोकस करने को भी कहा है। उन्होंने साफ किया है कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महाकुंभ के अवशेष निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए लगातार काम चल रहा है। हालांकि, इस दौरान निर्माण कार्यों को लेकर संतों की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। सरकार का कहना है कि सभी दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें