Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: परिचित बनकर भेजा लिंक, खाते से उड़ा लिए 60 हजार

साइबर क्राइम

 

देहरादून: साइबर ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठग हर दिन ठगी का नया तरीका खोज निकालते हैं और फिर लोगों को अपनी जाल में फंसाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। साइबर ठग ने गूगल पे पर लिंक भेजकर खुदको रिश्तेदार बताया और खाते से कुछ ही सेकेंड में 60 हजार रुपये ठग लिए। स

शिकायत रिजवान निवासी बड़ा भारुवाला ने की थी। उसने शिकायत में बताया कि 25 जून को वह अपने घर में था। उसे एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उसका परिचित बताया। रिजवान के अनुसार उसकी आवाज एक परिचित ठेकेदार के जैसी लगी। उसने कहा कि वह उसे 10 हजार रुपये भेज रहा है।

एक लिंक मोबाइल पर आएगा, जिसे क्लिक करते ही उसके खाते में रुपये आ जाएंगे। रुपये आए तो नहीं बल्कि 15 हजार रुपये खाते से कट गए। रिजवान ने जब उससे कहा तो फोन करने वाले ने कहा कि गलती हो गई, वह दूसरा लिंक भेज रहा है।

इसके बाद फिर लिंक आया और जैसे ही उस पर क्लिक किया 15 हजार रुपये कट गए। तीसरी बार फिर से साइबर ठग ने यही बात दोहराई और एक बार और लिंक भेजकर 30 हजार रुपये उड़ा लिए। कुल मिलाकर खाते से 60 हजार रुपये कट गए। उसने कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें