HighlightNainital News

उत्तराखंड : जानें क्यों बोले मंत्री : ठीक नहीं है हालत, साथ बैठकर निकालें हल

Breaking uttarakhand news

 

हल्द्वानी: प्रदेशभर में आज रात से रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले हजारों रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। रोडवेज कर्मचारियों लंबित वेतन भुगतान और एसीपी के गलत निर्धारण करने और चालक-परिचालक के कार्य निर्धारण सहित अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करेंगे।

कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का कहना है कि परिवहन निगम के कर्मचारी यह अच्छी तरह से जानते हैं कि परिवहन निगम की दशा इस समय क्या है। कोरोना काल के दौरान सब कुछ समाप्त सा हो गया था। अब स्थितियां धीरे-धीरे सुधर रही हैं।

उन्होंने कहा कि अभी अनुपूरक बजट में भी मुख्यमंत्री द्वारा उनके वेतन सम्बंधी बजट जारी किया गया है। सरकार जल्द से जल्द उनकी दिक्कतों को दूर करेगी। लिहाजा इस तरह चक्काजाम या आंदोलन से हल नहीं निकलता है। कर्मचारियों को आपस में बैठकर बात करनी होगी। क्योंकि सभी कर्मचारी परिवहन निगम की स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें