उत्तराखंड: जरा संभलकर…कहीं आपको भी चपत ना लगा दें नकली रिश्तेदार


फोन काॅल कर नकली रिश्तेदार बनकर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण लोग साइबर ठगों के जाल में फंस जा रहे हैं। जबकि रोजाना इस तरह की खबरें सामने आती ही रहती हैं। पुलिस भी लोगों को जागरूक करती रहती है। ऐसेस ही एक मामला तीनपानी किच्छा रोड का भी सामने आया है।
यह एक व्यक्ति ने काॅल कर खुद को उनको परिचित बताया और दो लोगों के खाते से यूपीआई के माध्यम से 55 हजार रुपये पार कर लिए। मामले में पीड़ितों ने साइबर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें उनके रुपये लौटा दिए हैं। तीनपानी, किच्छा रोड निवासी रामपाल कश्यप ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।
कॉलर ने खुद को उनका परिचित बताया। बताया कि कुछ रुपये उन्हें उनके खाते में ट्रांसफर करने के नाम पर यूपीआई के माध्यम सें कुल 40 हजार रुपये पार कर लिए। लगातार रुपए ट्रांसफर होने के मैसेज आने लगे तब जाकर उन्हे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। जिसके उन्होंने थाने में संपर्क रुपए वापस दिलाने की गुहार लगाई।