Champawat NewsHighlight

उत्तराखंड: जवान को सैन्य सम्मान के साथ ITBP के जवानों ने दी अंतिम सलामी

Breaking uttarakhand news

लोहाघाट: चंपावत जिले के पाटी विकास खंड के थुवा मौनी गांव निवासी जवान को आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। लोहाघाट के ऋषेश्वर घाट में आइटीबीपी 36वीं वाहिनी के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वो इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय प्रकाश पुत्र लछी राम असम राइफल की 34वीं बटालियन में तैनात थे। 30 मार्च को वह छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार की देर शाम उनके पेट और सीने में अचानक दर्द होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

डाक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। जवान के निधन के बाद आज सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को उनके बड़े भाई महेश राम ने मुखाग्नि दी। वहीं जवान के निधन से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें